बिहार में युवाओं के लिए नौकरी की वैकेंसी निकाली गई है। पटना के निर्देशानुसार समस्तीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय परिचारी/पिउन/मुंशी, कार्यालय सहायक/लिपिक, रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर पर आवेदन कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इन पदों के लिए 2 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस बात की जानकारी दी गई है कि जो भी व्यक्ति इन पदों पर आवेदन करना चाहता है उसकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक या समकक्ष होनी चाहिए। कंप्यूटर कौशल, टाइपिंग स्पीड आदि भी आना चाहिए। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए मौखिक और लिखित संचार कौशल आदि आना चाहिए।

वहीं कार्यालय परिचारी/पिउन/मुंशी के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए। ध्यान रहे कि आवेदक की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी?

रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर को ₹19,000 प्रति महिना, कार्यालय सहायक/लिपिक को ₹20,000 प्रतिमाह और कार्यालय परिचारी/पिउन/मुंशी को ₹13,000 प्रति महिना की सैलरी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>