नौकरी की तलाश कर रही युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। उम्मीदवारों की भर्ती भर्ती केन्द्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) के तहत की जाएगी।

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होने वाली है। 12वीं पास उम्मीदवार भी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे की इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2025 है। नौकरी के लिए युवाओं को लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे की होगी।

आवेदकों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच तय की गई है। उम्मीदवारों के लिए आरक्षित पद कुछ इस प्रकार हैं।

अनारक्षित (General): 7,935 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,983 पद

अनुसूचित जाति (SC): 3,174 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 199 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3,571 पद

पिछड़ा वर्ग (BC): 2,381 पद

पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 595 पद

महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण: 6,717 पद

स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित: 397 पद

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>