भारत के विमानों को लगातार बम से उड़ानें की धमकी मिल रही थी और इसी बीच एक और खबर सामने आई है जिसमें 12565 Bihar Sampark Kranti Express train को भी बम से उड़ानें की धमकी मिली है।

दरभंगा से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दरभंगा से दिल्ली जा रही थी इसी दौरान ट्रेन को Gonda station पर रोका गया। स्टेशन पर रोकने के बाद सभी कंपार्टमेंट और इंजन की जांच की गई। गोंडा के Inspector Narendra Pal Singh के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सरकारी रेलवे पुलिस, लोकल पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के द्वारा इस मामले में जांच की गई। 2 घंटे रोककर ट्रेन की जांच की गई।

मौके पर dog squad team भी पहुंची और स्टेशन के कोने कोने में जांच की गई। पूरी तरह से जांच के बाद यह पाया गया कि यह धमकी फर्जी थी। पुलिस अधिकारियों को कहीं भी किसी तरह की संदेह जनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>