महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए सरकार के द्वारा अलग अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसकी मदद से महिलाओं को आर्थिक सक्षम और खुद के लिए बिजनेस शुरू करने के काबिल बनाया जा रहा है। उसी तरह की एक योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम Bima Sakhi Yojana है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस योजना की शुरुआत पानीपत में 9 दिसंबर को की जाएगी।

इसकी मदद से महिलाओं को इंश्योरेंस एजेंट बनने का मौका मिलेगा

इस बात की जानकारी दी गई है कि इसकी मदद से महिलाओं को इंश्योरेंस एजेंट बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें हर महीने 7 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। दरअसल इस योजना का मकसद महिलाओं को रोजगार प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इससे आर्थिक निर्भर बनाया जायेगा।

इसके शुरुवाती साल में हर महीने 7 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद दूसरे साल में इस रकम को 6 हज़ार कर दिया जाएगा। महिलाओं को Rs 2,100 का इंसेंटिव भी दिया जायेगा। इस प्रोग्राम के जरिए 35 हज़ार महिलाओं को रिक्रूट किया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>