बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के ग्वादर में स्थित एक कोस्ट गार्ड कैंप पर आत्मघाती हमला करने का दावा किया है. यह हमला जीवानी के पनवान इलाके में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है.

ℹ: फ्रांस का बड़ा फैसला, विमानवाहक पोत Charles de Gaulle लौटेगा देश, हॉर्मुज़ क्षेत्र में हालात सुधरने के बाद लिया निर्णय

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने बताया कि यह हमला शुक्रवार की शाम करीब 6:32 बजे हुआ. हमले में अताउल्लाह बलोच उर्फ अजमल नाम के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे ट्रक को कैंप के अंदर घुसा दिया. इसके तुरंत बाद BLA के ‘फतेह स्क्वाड’ ने कैंप पर जमीनी हमला कर दिया.

संगठन का दावा है कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. BLA की मीडिया विंग ‘हक्कल’ ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें विस्फोटक ट्रक को कैंप में घुसते हुए और सैन्य ढांचे को पूरी तरह तबाह होते हुए दिखाया गया है.

इस हमले के बाद पाकिस्तान सरकार या सेना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिसमें इन आंकड़ों की पुष्टि या खंडन किया गया हो.