Ras Al Khaimah (RAK) अब दुबई की तरह तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां प्रॉपर्टी बाजार में नई हलचल देखने को मिल रही है। हाल ही में BNW Developments और Radisson Hotel Group ने मिलकर RAK Central में अपने पहले होटल और रेजिडेंस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। 17 फरवरी 2026 को हुए एक बड़े इवेंट में इसकी जानकारी दी गई, जिसमें बॉलीवुड कलाकार अरमान और अमाल मलिक भी शामिल हुए थे। यह प्रोजेक्ट उन भारतीयों और प्रवासियों के लिए खास है जो UAE में सुरक्षित निवेश और खुद का घर देख रहे हैं।

प्रोजेक्ट की कीमत और पेमेंट प्लान क्या है?

इस नए प्रोजेक्ट में ब्रांडेड रेजिडेंस की शुरुआती कीमत 1.12 मिलियन दिरहम (AED) रखी गई है। आम आदमी और निवेशकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने 50/50 का पेमेंट प्लान दिया है। इसका मतलब है कि 50% पैसा निर्माण के दौरान देना होगा और बाकी 50% घर की चाबी मिलने पर देना होगा।

यह एक फ्रीहोल्ड जोन है, जिसका सीधा मतलब है कि भारत या किसी भी देश का नागरिक यहां प्रॉपर्टी खरीदकर उसका 100% मालिक बन सकता है। सबसे खास बात यह है कि अगर आप यहां 20 लाख दिरहम या उससे ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो आप और आपका परिवार UAE के 10 साल वाले Golden Visa के हकदार हो सकते हैं।

कब तक बनकर तैयार होगा यह प्रोजेक्ट?

BNW Developments और मास्टर डेवलपर Marjan ने पुष्टि की है कि RAK Central में बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के साल 2029 की आखिरी तिमाही (Q4) तक पूरा होने की उम्मीद है। यह एक डुअल-टावर (दो इमारतों वाला) प्रोजेक्ट होगा।

इसमें 361 कमरों वाला Radisson Blu होटल और 222 ब्रांडेड रेजिडेंस शामिल होंगे। रेजिडेंस में स्टूडियो से लेकर 3 बेडरूम तक के अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं। RAK Central को रास अल खैमा का नया ‘फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट’ बनाया जा रहा है, जहां बिजनेस हेडक्वार्टर आएंगे, जिससे यहां प्रॉपर्टी की मांग बढ़ने के आसार हैं।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.