boAt Ultima Select Launched: बोट कंपनी ने भारत में अपनी लेटेस्ट ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जिसका नाम बोट अल्टिमा सिलेक्ट (boAt Ultima Select) है। कीमत के साथ-साथ इसके सभी स्पेसिफिकेशन नीचे आर्टिकल में बताए गए हैं।

boAt Ultima Select Launched: कीमत ₹2,999 से शुरू है

यह स्मार्ट वॉच 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत भारत में ₹2,999 से शुरू है। इसे आप अमेजॉन और कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। इसकी सेल 9 फरवरी को 12:00 शुरू होगी। इसमें 2.01 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है।

boAt Ultima Select
boAt Ultima Select

अलग-अलग स्ट्रैप ऑप्शन मिलेगा

लग्जरियस लुक देने के लिए इसमें मेटल डिजाइन मिलेगा, फंक्शनल क्राउन के साथ और अलग-अलग स्ट्रैप का ऑप्शन भी मिलेगा। जिसमें सिलिकॉन, मेटल और मैग्नेटिक स्ट्रैप उपलब्ध है। इसकी स्क्रीन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है

यह स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसमें इन-बिल्ट माइक और डायल पैड दिया गया है। अलग-अलग हेल्थ मॉनिटरिंग ट्रैक्टर मिलेंगे। इसके साथ ही IP68 वाटर और डस्ट रजिस्टेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। 5 दिन तक बैटरी लाइफ के साथ।