पूरी खबर एक नजर,

  • शारजाह बीच पर मिली एक व्यक्ति की बॉडी
  • अधिकारियों ने शुरू की जांच

एक व्यक्ति की बॉडी की जांच शुरू 

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार शारजाह पुलिस अधिकारियों ने शारजाह बीच पर मिले एक व्यक्ति की बॉडी की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया है कि रविवार रात को बीच पर उस व्यक्ति की बॉडी मिली थी। बताया गया है कि उस बॉडी के साथ किसी तरह का आईडी नहीं मिला है।

बताते चलें कि उस बॉडी को ऑटोप्सी के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस पेट्रोल, पैरामेडिकल और क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंची और जांच करने लगे।

वह व्यक्ति भारतीय नागरिकता का हो सकता है

बताया गया है कि एक साफ सफाई करने वाले व्यक्ति को बीच पर बॉडी मिली थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि वह व्यक्ति भारतीय नागरिकता का हो सकता है और वह किसी और अमीरात में डूब गया होगा लेकिन पानी के तेज बहाव में शारजाह में आ गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।