फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए एक कांटेस्ट का किया गया आयोजन

संयुक्त अरब अमीरात में फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए एक कांटेस्ट का आयोजन किया है। Brand Dubai की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि ‘Most Beautiful Photo and Video Reel in Hatta’ नामक कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। Hamdan International Photography Award (HIPA) के साथ मिलकर इस कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसकी मदद से आप आकर्षक ईनाम जीत सकते हैं।

अपने परिवार के साथ हैप्पी मोमेंट्स करें एंजॉय

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस फेस्टिवल में लोग अपने परिजनों के साथ क्वालिटी टाईम स्पेंड कर सकेंगे। विजिटर “happy moments” कैप्चर कर पाएंगे। Hatta इलाके की संस्कृति और खूबसूरत इतिहास से परिचित हो सकेंगे।

कब तक इस प्रतियोगिता में ले सकते हैं भाग?

विजिटर 31 दिसंबर 2023 तक इसमें भाग ले सकते हैं। प्रथम विजेता को Dh10,000 ईनाम, दूसरे विजेता को Dh7,000 और तीसरे विजेता को Dh3,000 का ईनाम दिया जाता है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>