कई बेकरी में जांच भी की गई

खाद्य पदार्थ की स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालती है। गलत तरीके से रखा गया खाद्य पदार्थ या गंदगी में रखा गया खाद्य पदार्थ हमारे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। सऊदी में Jeddah Mayoralty ने ब्रेड के सेल और प्रोडक्शन को लेकर नियम जारी कर दिया है। इस बाबत कई बेकरी में जांच भी की गई है।

ब्रेड को बनाने की प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही और अस्वच्छता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

इस नियम के अंदर ब्रेड की स्वच्छता को लेकर भी बातें कही गई हैं। यह बताया गया है कि एक ब्रेड का बंडल 510 ग्राम का होता है। ब्रेड को बनाने की प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही और अस्वच्छता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर इससे जुड़ा किसी तरह का उल्लंघन सामने आता है तो आरोपी पर SR500 से लेकर SR3000, तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।