भारत-चीन सीमा पर हुई हिं’ सक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इसके साथ ही भारत सरकार ने कहा है कि भारतीय सैनिकों की तरफ से पलटवार में चीन के 43 सैनिकों की मौ’ त हुई है और घायल हुए हैं।

 

 

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक, इस झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इस झड़प में 20 भारतीय जवानों के मौत की पुष्टि हुई है। भारतीय सेना ने इस बीच हिमाचल प्रदेश में चीनी सीमा के पास अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, देश से लगते सभी चीनी सीमा पर भारत ने अपने सैनिकों की संख्या को बढ़ा दी है।

 

 

फिलहाल दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में बैठक कर रहे हैं। इस बीच चीनी मीडिया ने भारतीय सैनिकों पर जबरन सीमा पार करने के आरोप लगाते हुए घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। चायनीज ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विदेश मंत्री के हवाले से दावा किया है कि भारतीय सैनिकों ने गंभीर रूप से सीमा पार की थी जिसके बाद चीनी सैनिकों को एक्शन लेना पड़ा। दोनों देश इस समस्या को बातचीत से हल करने के पक्ष में हैं।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।