BSNL ने डायरेक्ट किया 4टूजी सेवा. Jio, Airtel वाले कराने लगे मोबाइल नंबर पोर्ट. केक काटकर GM ने मनाया ख़ुशी

Lov Singh12 July 20241 min read1 viewsIndia

देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी 4जी सेवा का और विस्तार करते हुए बिहार में 113 नए BTS (Base Transceiver Stations) चालू कर दिए हैं।

इस महीने और 400 BTS जोड़ने की योजना

बीएसएनएल ने इस महीने 400 अतिरिक्त BTS जोड़ने की योजना बनाई है, जिससे दिसंबर तक पूरे बिहार में 4जी सेवा शुरू हो जाएगी।

सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी 4जी सेवा

कंपनी के नए मुख्य महाप्रबंधक शंकर प्रसाद ने बताया कि सासाराम के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में, जहां पहले नेटवर्क की सुविधा नहीं थी, वहां 10 BTS चालू किए गए हैं।

भारतीय उपक्रमों की संयुक्त साझेदारी

इन नए BTS उपकरणों को भारतीय उपक्रम सी डॉट, तेजस और TCS की संयुक्त साझेदारी से बनाया गया है।

4जी सिम की बिक्री में उछाल

बिहार में BSNL के नए 4जी सिम की बिक्री भी बढ़ गई है। रोजाना 8 से 10 हजार सिम बिक रहे हैं और पिछले एक हफ्ते में करीब 30 हजार नए उपभोक्ता BSNL से जुड़े हैं।

जश्न का माहौल

महाप्रबंधक विक्रय व विपणन जगदीश चंद्र और वरिष्ठ महाप्रबंधक इंटरप्राइज बिजनेस अनिमेष कुमार की मौजूदगी में केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया।

 

Share:

Comments

Leave a comment