एक नजर पूरी खबर
- बुर्ज खलीफा ने दी लोगों को ईद की बधाई
- ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा पर लाइटों से लिखा ‘ईद मुबारक’
- 2 अगस्त तक जलती रहेंगी लाइटें
दुनिया के सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर लाइटों से ईद मुबारक लिखा हुआ नजर आया। यह देखने में बेहद खुबसुरत लग रहा था। दरअसल ये लोगों को बकरीद की बधाई देने के लिए किया गया था।
गौरतलब है कि बुर्ज खलीफा टावर पर एलईडी लाइटें जलाई गईं, जिनसे इमारत की बाहरी दीवार पर ईद मुबारक लिखा हुआ नजर आ रहा था। यह बकरीद को मनाने के लिए तकबेरात (Takberaat) थी।
نتمنى لكم ولعائلتكم عيداً مباركاً من #برج_خليفة#BurjKhalifa wishes you and your loved ones a Eid Mubarak! pic.twitter.com/381oFFsUDi
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) July 30, 2020
बता दे अरब राष्ट्र ने गुरुवार (30 जुलाई) को ईद मनाई जबकि भारत शुक्रवार (31 जुलाई) को ईद मना रहा है। वहीं दुबई में इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटी डिपार्टमेंट (IACAD) की ओर से गुरुवार को घोषणा की गई कि ईशा की नमाज के बाद बुर्ज खलीफा पर गुरुवार रात से रविवार तक लाइट्स जलती रहेंगी।
बता दे IACAD ने राजनेताओं और यूएई के लोगों को और अरब और इस्लामी राष्ट्रों को तारीफ और दुआएं भेजी हैं। साथ अल्लाह को याद करते हुए लोगों के स्वास्थ्य, कल्याण, सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दुआ मांगी है।
मालूम हो कि बुर्ज खलीफा विभिन्न मौकों पर लोगों को बधाई देने कि लिए रंगबिरंगे कंबल या कलर लाइटिंग का इस्तेमाल करते है। कोलम्बिया को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे कहने के लिए भी 20 जुलाई को बुर्ज खलीफा पर लाइटों से रोशनी की गई थी।