पूरी खबर एक नजर,

  • महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बस में भयंकर आग लगी
  • दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुए हादसे में कइयों की जान जा सकती थी

गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुए हादसे में कइयों की जान जा सकती थी। एक बस में भयंकर आग लग गई जिसमें 35 लोग सवार थे। एक दमकल अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग बाल बाल बचें। वास्तव में उनकी किस्मत बहुत अच्छी थी।

बस मोर भवन की तरफ से खापरखेड़ा की ओर जा रही थी

बता दें कि बस मोर भवन की तरफ से खापरखेड़ा की ओर जा रही थी। तभी अचानक इंजन की तरफ से लगनी शुरू हो गई। यात्रियों को तुरंत नीचे उतार कर घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

 

वहीं नागपुर नगर निगम के मुख्य दमकल अधिकारी राजेंद्र उचाके के मुताबिक रिजर्व बैंक चौक के निकट यह घटना सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर घटी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।