Maruti Celerio Car: मारुति सुजुकी कंपनी की तरफ से इंडियन कार मार्केट में कई गाड़ियां ऑफर की जाती है। लेकिन कंपनी की सिलेरियो (Celerio Car) कंपैक्ट और प्रीमियम हैचबैक है। जिसे आप सस्ते में घर ला सकते हैं।

Maruti Celerio Car: कीमत 5.36 लाख से शुरू

जो इसका पेट्रोल वेरिएंट है, उसमें 24 से लेकर 26 Kmpl की माइलेज मिलेगी। इसके साथ ही जो CNG वाला वेरिएंट है, उसमें 34.43 किलोमीटर प्रति केजी की फ्यूल एफिशिएंसी मिलेगी। भारत में इसकी कीमत 5.36 लाख से शुरू है।

Maruti Celerio Car

बजट फ्रेंडली और फ्यूल एफिशिएंट

इस बजट फ्रेंडली और फ्यूल एफिशिएंट गाड़ी में कई कमाल के फीचर मिलेंगे। जैसे कि एयर कंडीशन हीटर के साथ, पावर विंडो, फ्रंट फोग लैंप, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ और डबल एयरबैग।

1.0-लीटर K सीरीज पेट्रोल इंजन

गाड़ी में 1.0-लीटर K सीरीज डबल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स के साथ। साथ में 7-इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।