BYD New Hybrid car: BYD कंपनी ने अपनी Qin Plus DM प्लग-हाइब्रिड सेडान का नया ग्लोरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 79,800 युआन है। अगर इसे भारतीयों पैसों में कन्वर्ट करें तो लगभग 9.11 लाख बनता है।

BYD New Hybrid Car: 74Km/L की कंबाइन माइलेज

इस गाड़ी का यह नया हाइब्रिड वेरिएंट मारुति सुजुकी ब्रेजा से भी सस्ता है। टोयोटा कंपनी की जो प्रियस हाइब्रिड (Prius Hybrid) ऑफर की जाती है। उससे यह 50 प्रतिशत सस्ती है, इसमें 74Km/L की कंबाइन माइलेज ऑफर की गई है।

BYD New Hybrid car

1.5-लीटर इंजन मिलेगा

इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ। जो की E-CVT ट्रांसमिशन के साथ लिंक है। यह इंजन 182 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इसके साथ ही 120 किलोमीटर की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज फ्यूल इकोनामी मिलेगी।

BYD का भारत के लिए प्लान

भारतीय मार्केट के लिए BYD के बहुत बड़े प्लान है। इसके साथ ही भारत में हाइब्रिड कार की डिमांड भी ज्यादा है, जिसके चलते यह गाड़ी भारत में एंट्री कर सकती है? जल्द ही भारत में कंपनी की BYD Seal इलेक्ट्रिक गाड़ी ऑफीशियली लांच होने वाली है।