सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होने वाले Expo 2030 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बड़े ग्लोबल इवेंट में दुनिया भर के देश हिस्सा लेंगे, लेकिन कनाडा ने अभी तक अपनी भागीदारी पर मुहर नहीं लगाई है। Bureau International des Expositions (BIE) की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा अभी उन देशों की लिस्ट में नहीं है जिन्होंने आधिकारिक तौर पर आने की बात कही है।

🗞️: Riyadh में भीषण आग और ईरान का मिसाइल हमला, सऊदी डिफेंस ने 7 मिसाइल गिराए, अलर्ट जारी

कितने देशों ने दी सहमति

BIE की मई 2026 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 184 देशों और संस्थाओं ने इस इवेंट में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इससे पहले मार्च 2026 के डेटा में 168 देशों ने अपनी भागीदारी कन्फर्म की थी, जबकि 42 देशों ने अपने पवेलियन के डिजाइन के बारे में बताया था।

क्या है Expo 2030 का प्लान

यह आयोजन रियाद के King Salman International District में होगा, जो करीब 6.08 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैला है। यह इवेंट 1 अक्टूबर 2030 से शुरू होगा और 31 मार्च 2031 तक चलेगा, यानी कुल 181 दिनों तक यह मेला लगेगा।

इस बार इवेंट की थीम “Foresight for Tomorrow” रखी गई है। इसके अंदर तीन मुख्य विषयों पर बात होगी:

  • Transformational Technology (बदलती तकनीक)
  • Sustainable Solutions (टिकाऊ समाधान)
  • Prosperous People (खुशहाल लोग)

आमंत्रण और आयोजन

BIE ने दुनिया के सभी 193 UN सदस्य देशों और 33 अन्य क्षेत्रों और संगठनों को इसमें आने का न्योता भेजा था। अब तक 81.4% देशों ने इसमें शामिल होने की सहमति दे दी है। सऊदी अरब इस पूरे इवेंट का मुख्य आयोजक है और BIE इसकी देखरेख कर रहा है।

बता दें कि दुबई 2020 के बाद रियाद मिडिल ईस्ट का दूसरा ऐसा शहर होगा जो इतने बड़े लेवल पर Expo की मेजबानी करेगा।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com