UAE में डिलीवरी का काम करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। Careem ने MAJRA National CSR Fund के साथ मिलकर ‘2026 Captain Summer Initiatives’ प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल का मकसद भीषण गर्मी के दौरान डिलीवरी करने वाले भाइयों को जरूरी मदद पहुंचाना है।

ℹ: UAE Petrol Price Update: पेट्रोल हुआ सस्ता, जून से घटी कीमतें, हर महीने हो सकती है 200 दिरहम तक की बचत

यह प्रोग्राम जून से सितंबर तक चार महीने तक चलेगा। इस योजना के तहत दुबई, अबू धाबी, शारजाह और अल ऐन जैसे शहरों में काम करने वाले लोगों को कवर किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि इस पहल से करीब 80,000 से ज्यादा डिलीवरी वर्कर्स, जिन्हें Careem ‘Captains’ कहता है, को सीधा फायदा होगा। गर्मी के सबसे मुश्किल मौसम में इन वर्कर्स को ऑन-ग्राउंड सपोर्ट दिया जाएगा ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सकें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com