यमन के लाल सागर तट पर एक कार्गो जहाज पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया है। यह खबर United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) के जरिए सामने आई है। इस हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और अन्य जहाजों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह घटना 5 जुलाई 2026 को हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, हमला यमन के होदेइदा (Hodeidah) बंदरगाह शहर से लगभग 30 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में हुआ। UKMTO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया कि उन्हें जहाज से मदद के लिए संदेश मिला था।

फिलहाल सरकारी अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अब तक इस हमले में जिस कार्गो जहाज को निशाना बनाया गया, उसका नाम, झंडा या चालक दल (crew) की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह भी पता नहीं चला है कि हमला छोटे जहाजों से हुआ, गोलीबारी हुई या हमलावरों ने जहाज पर चढ़ने की कोशिश की थी।

अभी तक किसी भी गुट या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। UKMTO ने इस समुद्री इलाके से गुजरने वाले सभी जहाजों को अलर्ट रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने को कहा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com