आज से इन 10 कारों को हटा लिया जाएगा मार्केट से 

Real Driving Emissions के नियमों की अनदेखी आज से भारी पड़ने वाली है। April 1, 2023 से इन नियमों में सख्ती के कारण सभी ब्रांड को अपनी वाहनों को या फिर तो अपडेट करना होगा या फिर उनकी बिक्री बंद करनी होगी। इस नियम की बात ऐसे कई कारों के मॉडल सामने आ रहे हैं जो कि आज से बंद हो जाएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tata Altroz Diesel और Nissan Kicks की नहीं होगी बिक्री 

Real Driving Emissions के नियमों को न मानने वाले कारों में Tata Altroz Diesel है क्योंकि इसे अपडेट नहीं किया गया है। यही कारण है कि इसे मार्केट से हटा लिया जाएगा और इसकी बिक्री नहीं होगी। वहीं इस लिस्ट में Nissan Kicks भी शामिल है जिसे अपडेट नहीं किया गया है और वह Rs 9.49 लाख की शुरुवाती कीमत पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध था।

Mahindra Marazzo, Honda WR-V और Honda City 4th Gen को भी मार्केट से बाहर किया जायेगा

इसके अलावा Mahindra Marazzo, Honda WR-V और Honda City 4th Gen को भी मार्केट से बाहर कर दिया जाएगा। होंडा सिटी का 4th जेनरेशन मॉडल बंद कर दिया गया है। अब वह ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

Renault Kwid और Maruti Suzuki Alto 800 भी हुआ बाहर

Renault Kwid और Maruti Suzuki Alto 800 को भी ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। Renault Kwid 4.70 लाख रुपए की शुरुआती कम कीमत पर उपलब्ध होने के कारण लोगों को खूब पसंद आई है। लेकिन RDE norms को न पालन करने के लिए इसे भी हटा दिया गया है।

इसके अलावा आज से Mahindra KUV 100, Mahindra Alturas G4 और Skoda Octavia को बंद कर दिया जायेगा। नए नियमों के मुताबिक अपग्रेड नहीं होने के कारण इन्हें भी मार्केट से हटाया जा रहा है।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>