आलू प्याज के दाम में मिलते हैं काजू
ड्राई फ्रूट्स की कीमतों से आप जरूर वाकिब होंगे। महंगाई के कारण आम जनता के लिए इसे खरीदना बेहद मुश्किल है। अगर आप ड्राई फ्रूट्स के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, एक ऐसा स्थान है जहां आलू प्याज से भी सस्ते में काजू बादाम मिलते हैं। अच्छी बात यह है कि जिस स्थान पर इतने सस्ते में काजू मिलता है वह हमारे भारत के झारखंड में मौजूद है। यह स्थान दिल्ली से करीब 12 किलोमीटर दूर है।

क्यों इतने सस्ते हैं यहां काजू?
आजकल जहां काजू 800 से 1000 रुपए में मिल रहा है वहीं झारखंड के जामताड़ा के नाला में काजू आलू प्याज से भी सस्ते में मिलते हैं। यहां काजू आपको 10 से 20 रुपये प्रति किलो में मिल जायेगा। यहां पर 49 एकड़ इलाके में काजू के बागान है। जांच में पता चला था कि यहां की मिट्टी और जलवायु काजू की खेती के लिए बेस्ट है, ऐसे में यहां काजू की खेती शुरू कर दी गई।

दरअसल, जामताड़ा के पूर्व उपायुक्त कृपानंद झा को काजू बहुत पसंद था इसलिए उन्होंने इसके लिए बागवानी शुरू कर दी। यहां पर हर साल हजारों क्विंटल काजू की खेप होती है। लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम न होने के कारण लोग ऐसे ही काजू तोड़ लेते हैं। बागान के मजदूर औने-पौने दाम में ही काजू बेच देते हैं।

कैसे पहुँचे जामताडा
यह जगह आप जसिदीह स्टेशन उतरकर आसानी से ऑटो, या कैब के ज़रिए पहुँच सकते हैं. देवघर एयरपोर्ट शुरू होने के वजह से आप आसानी से देवघर के रास्ते भी जामताडा पहुँच सकते हैं.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।