संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित Big Ticket draw में लोगों को बड़ा ईनाम जीतने का मौका है। इसमें भाग लेकर वह 24-karat gold bar जीत सकते हैं। कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति 2 अक्टूबर से टिकट खरीदता है तो वह अपने आप इलेक्ट्रॉनिक ड्रॉ में चला जायेगा। इसमें विजेता के पास गोल्ड बार जीतने का मौका होगा।

भारतीय प्रवासी भी ले सकते हैं भाग

बताते चलें कि इस ड्रॉ में भारयीय नागरिकों को भी भाग लेने की इजाज़त होती है। हाल ही आयोजित इस ड्रॉ में तीन ग्राहकों ने बाजी मारते हुए Dh100,000 जीत लिया है। इन विजेताओं में एक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

केरल के 32 वर्षीय Anoop M.P नामक भारतीय प्रवासी ने 26 सितंबर को टिकट खरीदा था। वह दुबई में पिछले 8 सालों से रह रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदते हैं। जब उन्हें जीत की खबर मिली तो उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। फिर उन्होंने Big Ticket website पर चेक किया। वह इस जात से काफी खुश हैं और अपने दोस्तों के साथ यह रकम बाटेंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>