भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान-3 पर वैज्ञानिकों और आम लोगों की नजरें हैं। चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है और अब चंद्रमा पर रोवर ‘प्रज्ञान’ का नजरिया बदल रहा है। इसरो ने इस मिशन के 3 मकसद बताए हैं, जिनमें से 2 पूरे हो चुके हैं, जबकि तीसरे पर काम चल रहा है। इसरो ने अपने पोस्ट में बताया है कि सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं। पहले इसरो ने प्रज्ञान रोवर के वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिखाया गया है कि यह चंद्रमा पर चहलकदमी कर रहा है।

 

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों सहित आम लोगों की भी नजरें गड़ी हैं. चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चांद के राज जानने के लिए शिव शक्ति प्वाइंट पर लगातार चहलकदमी कर रहा है.

इसरो ने इस मिशन के 3 बड़े मकसद बताए हैं, जिनमें से 2 काम पूरे हो चुके हैं, जबकि तीसरे पर काम चल रहा है.

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके बताया कि ‘चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का काम पूरा हुआ. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन पूरा हुआ. इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.’

इससे पहले इसरो ने शनिवार शाम चांद पर घमूते प्रज्ञान रोवर का वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित शिव शक्ति प्वाइंट पर लगातार चहलकदमी कर रहा है.

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।