Mahindra Thar: Thar के इस वेरिएंट में मिले दो नए कलर ऑप्शन

Mahindra Thar: महिंद्रा कंपनी की फेमस ऑफ रोडिंग एसयूवी Mahindra Thar गाड़ी के 2WD (Two-Wheel-Drive) Variants में नए कलर ऑप्शन इंट्रोड्यूस कर रही है, और इन कलर का नाम Blazing Bronze और Everest White होगा, और इससे पहले Mahindra Thar गाड़ी के RWD (rear-wheel drive) वैरीअंट में दो नए कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते थे।

Thar Ex-showroom Price

महिंद्रा कंपनी की इस ऑफ रोड Thar SUV का जो एक्स शोरूम Ex-showroom प्राइस है वह 9.99 लाख से शुरू होता है Base Variant के लिए, और जो इस ऑफ रोड एसयूवी का टॉप वैरियंट है यानी कि LX Hard Top AT 4WD उसका प्राइस 16.2 लाख तक जाता है।

यह भी देखें: भारत में Electric गाड़ी सस्ता करने का रास्ता साफ़. सरकार ने बिक्री के लिए रखा लिथियम ब्लॉक

Thar Waiting Period

इससे पहले खबर आई थी कि महिंद्रा कंपनी की इस Thar SUV गाड़ी के 37,000 जो ऑर्डर है वह भी पेंडिंग पर है जनवरी 2023 वाले महीने तक, और जो Waiting Period है इस ऑफरोड एसयूवी के लिए वह 4 महीने बढ़ गया है फरवरी 2023 महीने के बाद।

Thar Key Specifications

आपको इस गाड़ी के बेस वेरिएंट में जो कि स्पेसिफिकेशन मिलते हैं उसमें 1497 से 2184 cc का इंजन मिलता है, और सेफ्टी के परपस से 4 Star (Global NCAP) सेफ्टी मिलती है, और फ्यूल टाइप में दोनों Diesel और Petrol इंजन मिलते हैं, और आपको यह गाड़ी 4 Seater सीटिंग कैपेसिटी के साथ मिलती है।

Hero उतरी Electric Scooter में. 145 KM रेंज वाला गाड़ी लाया सबके बजट में. पेट्रोल का टेंशन किया ख़त्म