कोरोनाकाल में भारी संख्या में प्रवासी कामगारों के अपने देश लौट जाने के कारण यूएई में कई जगह मकान किरायों में गिरावट आंकी गई है। इसी के तहत शारजाह में भी कई क्षेत्रों में किराये में गिरावट आ रही है।ऐसे में शारजाह में सस्ती और विशाल आवास की तलाश कर रहे लोगों को आज हम बतायेंगे कि कहा मिलेंगे आपकों सस्ते मकान….

check-out-sharjah-neighbourhoods-where-rents-have-fallen-here-is-full-details

दरअसल COVID-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों के परिणामस्वरूप इन जगहों पर कई बदलाव भी किए गए है साथ ही कई बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को भी लैस किया गया है। इस मामले पर एस्टेको की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट 2020 के अनुसार जारी नए नियमों और किरायों के साथ किरायेदार व अन्य दूसरे लोग भी आरामदायक महसूस कर सकते हैं। बता दे शारजाह कॉर्निश वर्ष की शुरुआत से ही इस बार किराए में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

अल नाहदा: 2019 डिप्स के मुकाबले इस साल किराए में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दे यहां भारी संख्या में लोग किराये पर घर लेना पसंद करते हैं।  इसकी लोकप्रियता के पीछे का कारण इसका स्थान है, जो दुबई सीमा के ठीक बगल में है।

अल मजाज़: यह बात सभी जानते है कि शारजाह में अल मजाज क्षेत्र अपस्केल हाउसिंग के लिए लोकप्रिय है क्योंकि वे समुद्र तट, क़ानत अल क़स्बा और शारजाह वाटर फ्रंट सहित कई बेदह खूबसूरत जगहों के पास बना हुआ है। इस क्लस्टर में 2019 की तुलना में 2020 में 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।

अल कासिमिया: 1600 ईस्वी के बाद से शारजाह पर राज करने वाले शाही परिवार के नाम पर, अल कासिमिया का नाम रखा गया। यहां मॉल, सुपरमार्केट, स्कूलों और चिकित्सा केंद्र सभी अल कासिमिया के आस-पास बसे हुए है। बता दे जनवरी से जून 2020 तक किराए में कम से कम 3 फीसदी की कमी आई है।

Top areas to rent 2-bed apartments in Sharjah under AED 35k - TNG

अल खान (अल ममज़र): शारजाह में प्रमुख वाटरफ्रंट क्षेत्रों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है, यह भी सबसे स्थापित समुदायों में से एक है और पिछले साल से अपार्टमेंट के लिए किराये में 12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। Expats विभिन्न आकारों में मध्य से लक्जरी अपार्टमेंट तक चुन सकते हैं।

अलवहदा: शारजाह का अलवहदा सबसे लोकप्रिय संस्करण शारजाह के कई समुदायों में से एक, अल मजाज़ में एक बेडरूम का अपार्टमेंट असानी से मिल जाते है। निवासियों के लिए सामर्थ्य अधिक विकल्प भी दे रही है क्योंकि उनमें से कई बेहतर स्थानों पर और नई सुविधाओं के साथ नए भवनों में बड़े या शानदार यूनियों में अपग्रेड हो रहे हैं।

1 Bedroom Apartments for rent in Sharjah - 1 BHK Flats rental | dubizzle

अल बटीना: शारजाह का ये क्षेत्र बैचलर्स के लिए कासा तौर पर जाना जाता है। औसत किराए स्टूडियो के लिए Dh13,000 के आसपास हैं, और एक बेडरूम के लिए Dh24,000 तो वहीं दो-बेडरूम अपार्टमेंट के लिए Dh23,000 चुकाने होंगे।

अल यारमूक: एक क्षेत्र अपेक्षाकृत छोटे घर और शारजाह में सबसे सस्ता क्षेत्र माना जाता है। इसके साथ ही यह मेगा मॉल के करीब भी है। यहां पिछले साल से किराए में कम से कम 9 फीसदी की गिरावट आई है।

Search Villa For Rent In Umm Khanoor Sharjah - PropertyDigger.com

रोला: खालिद झील के पूर्व में स्थित यह क्षेत्र एक छोटा सा प्रमुख समुदाय है। रोला अल घूवैर विकास का हिस्सा है, और यह अल शुवाईहैन-अल मुसल्ला के समुदायों के बीच का इलाका है। यहां एक बेडरूम के लिए Dh16,000 और दो-बेडरूम अपार्टमेंट के लिए Dh25,000 की लागत देनी होगी।

अबू शगरा: शारजाह में अबू शगरा किराये के मकानों के लिए काफी लोकप्रिय है। यहा होटल, व्यापारिक क्षेत्र, पार्क, फास्ट फूड आउटलेट क्षेत्र में भारी संख्या में हैं। इस साल अपार्टमेंट लीज के लिए औसत गिरावट 11 फीसदी है।GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment