अपने परिजनों से बिछड़ गई थी 9 वर्षीय बच्ची

संयुक्त अरब अमीरात में एक 9 वर्षीय बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक घंटा से भी कम समय के अंदर में बच्ची को ढूंढ लिया था। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। Ajman Police ने इस बात की जानकारी दी है कि बच्ची को सुरक्षित तरीके से बचा लिया गया है।

बताते चलें कि Al Madinah Comprehensive Police Station के हेड Colonel Ghaith Khalifa Al Kaabi ने कहा है कि सेफ्टी पेट्रोल टीम ने रूटीन सिक्योरिटी दौरान बच्ची को ढूंढ लिया है।

अजमान के Al Rashidiya इलाके में बच्ची को ढूंढा गया है

इस बात की जानकारी दी गई है कि बच्ची को अजमान के Al Rashidiya इलाके में ढूंढा गया है। इसके बाद बच्ची को शांत करके City Comprehensive Police Station भेजा गया। बच्ची से बातचीत के बाद उसके परिजनों का पता लगाया गया। बच्ची का स्वास्थ्य अच्छा है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>