Anav Seth नामक एक भारतीय बच्चा गुम हो गया था

कल खबर मिली थी कि Anav Seth नामक एक भारतीय बच्चा गुम हो गया है। वह गुरुवार दोपहर से हैं गुम हो गया था। घर में माता-पिता काफी परेशान हो गए थे और उन्होंने उसे ढूंढने की पब्लिक अपील की थी। उसके बारे में तमाम जानकारी दी गई थी ताकि जिसे भी वह दिखे वह तुरंत संपर्क करें।

अब अपने माता पिता के पास लौट आया है

मिली जानकारी के अनुसार अब अपने माता पिता के पास लौट आया है। बच्चे के पिता ने बताया कि वह पूरे 30 घंटे के बाद घर वापस लौटा है। उन्हें नहीं पता है कि वह क्या वजह है जिसके कारण वह वापस लौटा है लेकिन वह भगवान के शुक्रगुजार हैं कि ऐसा हुआ।

 

बच्चे ने बहुत बड़ा कदम ले लिया था

उन्होंने बताया कि अभी तक इस बारे में उससे कोई भी बात नहीं की गई है क्योंकि वह फिर से परेशान हो सकता है। बच्चे ने बहुत बड़ा कदम ले लिया था घर से जाने का और उससे भी बड़ा कदम था उसका घर वापस आने का।

बच्चे के माता पिता मूल रूप से दिल्ली के हैं। उसका जल्द ही बोर्ड एग्जाम होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि वह इसी कारण परेशान था। उसने ‘I am sorry, I am not the son you deserve’ नोट लिखकर घर छोड़कर चला गया था।