जिसके बाद उसकी आंत की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं

संयुक्त अरब अमीरात में अजीबों गरीब मामला देखने को मिला। 6 वर्षीय बच्ची ने 11 चुंबकिए गोली निगल गई, जिसके बाद उसकी आंत की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। उसे उल्टी हुई और पेट में दर्द होने लगा। उसके माता पिता ने तुरंत Medeor Hospital पहुँचाया। ऐसा माना जा रहा है कि Althea Faye Barabacina नामक बच्ची ने एक सप्ताह पहले ही यह खाया था।

जाँच में पता चला कि छोटे छोटे मोती जैसे metallic substance उसके पेट में थे

बता दें कि डॉक्टर के मुताबिक उसे intestinal infection हुआ था। जाँच में पता चला कि छोटे छोटे मोती जैसे metallic substance उसके पेट में थे। पहले तो डर के कारण उसने ऐसी कोई भी चीज़ निगलने से मना कर दिया, लेकिन बाद में उसने अपनी माँ को बताया कि उसने गलती से खेलने के दौरान magnetic beads निगल लिए थे।

अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है

सारे मोती एक दूसरे से जुड़े हुए थे और यह बहुत ही खतरनाक था क्यूंकि इससे उसकी जान जा सकती थी। हालाँकि इस तरह के खिलौने बैन हैं लेकिन फिर भी कुछ देशों में यह बैन नहीं है। ऑपरेशन के बाद उसके पेट से निकाला गया। डॉक्टर ने कहा कि अब वो पूरी तरह सुरक्षित है और स्वस्थ है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment