मामला हो गया उल्टा

किसी भी चीज की नीलामी के दौरान उसके अनमोल, प्राचीन और दुर्लभ होने के आधार पर उसकी कीमत तय की जाती है। आपने ऐसे कई किस्से भी सुने होंगे जिनमें किसी व्यक्ति के द्वारा बेहद ही कम कीमत में कोई वस्तु लाई जाती है लेकिन बाद में जब उस वस्तु की असली कीमत लोगों को पता चलती है तो उसने होश उड़ जाते हैं। मात्र कुछ रुपए में खरीदी गई वस्तु करोड़ों की निकल जाती है। लेकिन यह मामला ठीक उलट है। यहां पर कई करोड़ में खरीदी गई वस्तु केवल सामान्य कीमत की निकली। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

करीब 4000 गुना अधिक में बिका फूलदान

पेरिस में Osenat Auction House की ओर से एक चीनी फूलदान की नीलामी में वह फूलदान अपने मालिक को करोड़पति बना गया और जिसने इसे खरीद उसकी किस्मत खराब कही जा सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि फूलदान अपने वास्तविक कीमत से करीब 4000 गुना ज्यादा में बिकने वाला है जबकि इसमें ऐसी कोई खासियत नहीं थी। इसके लिए खरीददार ने 74 करोड़ रुपए दिए।

क्यों हो गई यह गलती?

दरअसल, लोगों ने इसे 18वीं सदी का समझ लिया और उसके हिसाब से इसकी कीमत बढ़ती गई और करोड़ों में पहुंच गई। यह बेचने वाले ने अपने दादी के घर से लिया था। यह दुर्लभ बिल्कुल भी नहीं है और मात्र 30 साल पुराना है, किसी अच्छी दुकान पर इस फूलदान का पीस आसानी से मिल जायेगा। इसे व्यक्ति की दादी ने बेहद ही सामान्य कीमत में खरीद था। इससे अधिक साल पुरानी चीजें किसी को भी अपने घर में आसनी से मिल जायेंगे। यह बेचने वाली की किस्मत का कमाल कहा जा सकता है जो उसके इस Tianqiuping फूलदान को लोगों ने ऐतिहासिक समझा और इसे 74 करोड़ में खरीद लिया।

 

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।