तस्करी की कोशिश को नाकाम

ओमान में सिगरेट तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। Khatmat Malaha port के जरिए भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी को नाकाम कर दिया गया है। कस्टम अधिकारियों ने तुरंत जांच कर आरोपियों को पकड़ लिया और सारा सामान बरामद कर लिया।

कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा 

ओमान कस्टम ने अपने बयान में कहा है कि Khatmat Malaha के कस्टम अधिकारियों ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। बताया गया है कि सभी प्रतिबंधित सामान को वाहन के अलग अलग पार्ट्स में टाइट तरीके से छुपाकर रखा गया था।

लेकिन अधिकारियों की चौकसी ने आरोपियों के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए और आरोपियों को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।