RTA ने यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में Al Maktoum Bridge के बंद होने की घोषणा की गई है। Dubai Roads Transport Authority ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। आवागमन करने वाले सभी यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना होगा।

क्या है अलर्ट?

बताते चलें कि दुबई रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि Al Maktoum Bridge को सोमवार से शनिवार, हर सप्ताह 6 दिन 13 मई तक, सुबह 12 बजे से लेकर 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। अपने ट्वीट में अथॉरिटी ने कहा है कि लोगों को दूसरे मार्ग का इस्तेमाल करना चाहिए।

यह हैं alternative routes

ऑल्टरनेटिव रूट के रूप में यात्री Al Garhoud Bridge, Business Bay Bridge, Al Shindagha Tunnel और Infinity Bridge का इस्तेमाल कर सकते हैं।