मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं

चुनावी साल में नेता लगातार कथावाचकों के बड़े-बड़े आयोजन करवा रहे हैं और अब इस लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम का कमलनाथ का नाम भी जुड़ गया है. कमलनाथ अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में 5 से 7 अगस्त तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन करवाने जा रहे हैं.

छिंदवाड़ा के सिमरिया में इसके लिए करीब 25 एकड़ जमीन को किराये पर ले लिया गया है. आपको बता दें कि सिमरिया में ही कमलनाथ ने 108 फीट ऊंची हनुमान भगावन की मूर्ति बनवायीई है, जिसके साथ ही एक मंदिर भी बनवाया है. इसी मंदिर के पास रामकथा का आयोजन होगा.

छिंदवाड़ा की मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बख्शी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की तैयारियों में लग गए हैं. अब जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामकथा करवा रहे हैं तो इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता इस आयोजन में पहुंचेंगे. सिमरिया हनुमान मंदिर के पास इस भव्य आयोजन के लिए किसानों से 25 एकड़ जमीन किराए पर ली गई है. यहां 3 बड़े वाटरप्रूफ डोम खड़े किए जाएंगे, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग एक बार में रामकथा को सुन सकेंगे.

अब तक बीजेपी से जुड़े नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा करवा रहे थे, लेकिन यह पहली बार है जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन करवा रहा हो. इससे पहले शिवराज के कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और हरदीप सिंह डंग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा करवा चुके हैं. वैसे भी चुनावी साल में मध्य प्रदेश की सियासत में संतों के आयोजनों की बाढ़ सी आई हुई है. भोपाल में शिवराज के ही कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करवा चुके हैं.

महत्वपूर्ण जानकारी:

आयोजन की तिथि 5 से 7 अगस्त
आयोजन का स्थान छिंदवाड़ा
कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
किराये पर ली गई जमीन 25 एकड़
आयोजन की संख्या 1
संगठन का नाम मारुति नंदन सेवा समिति

 

GulfHindi Desk

Serving Arab, India Live News Updates since 2018. You can share your feedback, requests on gulfhindi@gulfhindi.com