कामगारों के लिए जारी किया गया अलर्ट 

ओमान में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। Muscat Municipality ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है कि सूर्यास्त के बाद, आधिकारिक छुट्टियों और शुक्रवार को काम करने कामगारों के लिए यह अलर्ट है। इन दिनों में काम करने वाले कामगारों को बिना परमिट के रिहायशी इलाकों में खुदाई या निर्माण कार्य करना मना है।

बताते चलें कि नगरपालिका ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि अगर कोई कामगार सूर्यास्त के बाद, आधिकारिक छुट्टियों और शुक्रवार को भी रिहायशी इलाकों में काम करना चाहता है तो उसे इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी। यानी कि इस दौरान काम करने के लिए उसे अलग से परमिट की जरूरत होगी।

बिना परमिट के नहीं करना है काम 

बिना परमिट के किसी कांट्रेक्टर को सूर्यास्त के बाद, आधिकारिक छुट्टियों और शुक्रवार को रिहायसी इलाकों में काम करना प्रतिबंधित है। अगर इस समय काम करना अनिवार्य हो तो इसके लिए परमिट लेना होगा उसके बाद ही काम किया जा सकता है।

इतना लगाया जाएगा जुर्माना 

अगर कोई कॉन्ट्रेक्टर इस नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर OMR 500 यानी कि करीब 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>