अब तक कुल 20 Million कोरोनावायरस टेस्ट किए जा चुके हैं

पिछले चौबीस घंटे में सऊदी में 90,874 Covid-19 tests किए गए हैं और अब तक कुल 20 Million टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना वैक्सीन पर अपनी राय रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि “Covid-19” के वैक्सीन सुरक्षित तथा प्रभाव कारी है।

पहला डोज ज्यादातर लोगों में कोरोना की गंभीर स्थिति और मौत की संभावना को 80 फीसदी तक कम करता है

स्वास्थ्य मंत्रालय के Assistant Undersecretary, Dr. Abdullah bin Mufreh Asiri का कहना है कि कोरोनावायरस वैक्सीन का पहला डोज ज्यादातर लोगों में कोरोना की गंभीर स्थिति और मृत्यु की संभावना को 80 फीसदी तक कम करता है।

पहला डोज आपको कुछ महीनों तक सुरक्षा प्रदान करता है

मंत्रालय का कहना है कि कोरोनावायरस से बचने का सबसे अच्छा और प्रभावकारी तरीका वैक्सीन लेना ही है। पहला डोज आपको कुछ महीनों तक सुरक्षा प्रदान करता है। सऊदी अब तक 16.1 million से ज्यादा वैक्सीन प्रदान कर चुका है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।