50 से कम मामले दर्ज किए गए

सऊदी में कोरोना वायरस की कमी दर्ज़ की जा रही है। 1 अक्टूबर को 50 से कम मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में मात्र 45 संक्रमण दर्ज किए गए।

 

 

3 लोगों की मृत्यु भी हुई है और 48 संक्रमित ठीक हुए 

यह भी बताया गया है कि 3 लोगों की मृत्यु भी हुई है और 48 संक्रमित ठीक हुए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गई है। अब सऊदी में कुल 547,179 संक्रमण दर्ज किए गए हैं। वहीं कुल 8,719 मरीजों की मृत्यु हुई है।

बताते चलें कि अब तक कुल 536,226 मरीज़ ठीक हुए हैं। Al Baha ने बताया कि रियाद में सबसे ज्यादा नए संक्रमण पाए गए हैं। मंत्रालय ने सभी से नियमों के पालन की अपील की है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।