मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कई स्थानों पर नकली नोट देखने को मिल रहा है जिस कारण ग्राहक सहित दुकानदार सकते में हैं। यह बताया गया है की पूरी बिहार में नकली नोट घूम रहा है और यही कारण है कि इस संबंध में जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहा है अभियान

इस संबंध में यह जानकारी दी गई है कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि वह किस तरह से असली और नकली नोट के बीच फर्क पहचान सकते हैं। बताया गया है कि बिहार के कई जिलों में इस तरह के मामले सामने आए हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की स्पेलिंग गलत

लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जरा सा ध्यान देकर वह नकली नोट की जालसाजी से बच सकते हैं क्योंकि जालसाजों ने Reserve Bank of India की जगह Resarve Bank of India लिखा है। दरअसल अपराधी नकली नोट बड़े ही शातिर तरीके से बनाते हैं। नकली नोटों को पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन थोड़ी सी समझदारी से ठगी से बच सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>