आपके घर में छुपा हो सकता है खजाना 

कभी-कभी ऐसा होता है कि खजाना हमारे घर में ही छुपा होता है लेकिन हम इससे अनजान होते हैं। यह कल्पना करना कितना दिलचस्प होगा कि जिस घर में आप वर्षों से रह रहे हो वही आपको करोड़ों का खजाना मिल जाए। यह मात्र कल्पना की है बातें नहीं है बल्कि कुछ लोगों के जिंदगी की हकीकत है।

छोटी सी गांव में रहने वाला कपल हुआ मालामाल

ब्रिटेन के यॉर्कशायर के एलरबी गांव में रहने वाले कपल ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में पिछले 10 सालों से रह रहे हैं उसके नीचे से करोड़ों का खजाना मिल जाएगा। एक दिन जब वह घर को रिनोवेट करवा रहे थे तब किचन की फर्ज के नीचे से सोने के सिक्के मिले। यह घटना जुलाई 2019 की है। कपल को मिली यह सिक्के सामान्य नहीं थे बल्कि 98 सदी के थे। यह सिक्के बहुत कीमती और एंटीक थे।

सिक्कों की कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपए थी

कपल ने तुरंत ही इस बात की जानकारी लंदन स्थित एक ऑक्शन कंपनी को दी। सिक्कों की संख्या 264 थी और इसके बदले में को रकम उन्हें मिली उसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सिक्कों की कीमत 2 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई। दोनों को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके घर के अंदर ही इतना बड़ा खजाना छुपा हुआ था उससे भी बड़ी हैरानी की यह बात थी कि पिछले 10 सालों में उन्हें इसका कुछ पता नहीं चला।

सबसे पहले उन्हें सिक्कों से भरा डिब्बा मिला था और धीरे-धीरे कई सारी डिब्बे मिले जिनमें कुल मिलाकर 264 बेहद कीमती और दुर्लभ सोने के सिक्के थे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।