व्यक्ति को बिना परेशानी के यात्रा के लिए बूस्टर डोज लेना अनिवार्य

किसी भी व्यक्ति को बिना परेशानी के यात्रा के लिए बूस्टर डोज लेना अनिवार्य है। अक्सर लोगों में यह दिक्कत सामने आती है कि उन्हें इस बात की अस्पष्टता रहती है कि बूस्टर डोज कब लिया जाए। बूस्टर डोज लेने के पहले आपको वैक्सीन का दोनों डोज ले लेना होगा।

Pfizer-BioNTech

अगर आपने Pfizer-BioNTech का वैक्सीन लिया है तो आपको दूसरे डोज के 6 महीने के बाद बूस्टर डोज लेना होगा। साथ ही यह भी ध्यान दें कि आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है।

Sputnik V

जिन 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने Sputnik V का डोज लिया है उन्हें दूसरे डोज के 6 महीने बाद बूस्टर डोज लेने की सलाह दी गई है।

Sinopharm

अगर आपने Sinopharm का वैक्सीन लिया है तो 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिनको क्रोनिक बीमारी है उन्हें और 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग को दूसरे डोज के तीन महीने बाद Sinopahrm booster dose को लेने की सलाह दी गई है।

वहीं 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी नही है उन्हें दूसरे डोज के 6 महीने बाद बूस्टर डोज लेने की सलाह दी गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।