कोरोना वायरस के 72 नए मामले दर्ज किए गए

यूएई स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के 72 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 92 मरीज ठीक हुए हैं और एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। अब यूएई में पहले से कम संक्रमण दर्ज किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस के कुल 740,801 संक्रमण दर्ज किए गए हैं

बताते चलें कि अब तक यूएई में कोरोना वायरस के कुल 740,801 संक्रमण दर्ज किए गए हैं। कुल 735,362 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,142 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। मंत्रालय ने कहा है कि सभी संक्रमितों के ठीक होने की उम्मीद की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए और सुरक्षा बरतनी चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।