एक नजर पूरी खबर

  • सऊदी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस
  • 24 घंटे में सऊदी अरब में 33 लोगों की
  • महामारी से मरने वालों की संख्या हुई 4000 के पार

 

सऊदी अरब में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सऊदी अरब में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में सऊदी अरब में 882 कोरोनावायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं, तो वहीं 33 लोगों की मौत हो गई है।

 

हाल फिलहाल के मौजूदा आंकड़े पेश करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की मामले जेद्दा में 48, मक्का में 48, दम्मन में और 45, रिहाद में 41 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन नए मामलों के साथ सऊदी में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 2,95,063 हो गई है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। बीते 24 घंटे में हुई 33 मौतों के साथ सऊदी में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 4000 के पार पहुंच गई हैGulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।