कोरोना वायरस के 48 नए मामले दर्ज किए गए

UAE Ministry of Health and Prevention ने सभी से सावधान रहने की अपील की है। बताया गया है कि सोमवार को कोरोना वायरस के 48 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 70 मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मृत्यु हुई है।

आज का संक्रमण 50 से कम दर्ज किया गया है। अगर नियमों का पालन लगातार इसी तरीके से चलता रहेगा तो जल्द ही वायरस में काफी कमी दिखाई देगी।

कुल 742,376 संक्रमण दर्ज किए गए हैं

मंत्रालय ने कहा है कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए वरना नियमों का उल्लंघन करने वाले को सजा दी जाएगी। अब तक कुल 742,376 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, 737,400 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 2,149 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

 

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।