Creta N Line 11 मार्च 2024 को होगी लॉन्च

Creta N Line: भारतीय मार्केट में हुंडई जल्द ही क्रेटा एसयूवी के स्पेशल वेरिएंट को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में भारत के अंदर यह N Line वाला तीसरा मॉडल होगा। भारत में यह 11 मार्च 2024 को ऑफिशियली लांच होगी।

बुकिंग हुई भारत में शुरू

लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग एसयूवी की अनऑफिशियली बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसको आप ₹20,000 से लेकर ₹25,000 के बीच में टोकन अमाउंट दे करके बुक कर सकते हैं। ऑफिशियल बुकिंग जल्द ही वेबसाइट पर लाइव होगी।

Hyundai Creta N Line

1.5-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन

यह एसयूवी 2 वेरिएंट में ऑफर की जाएगी, N8 और N10. इसके साथ ही इसमें 1.5-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 158bhp की पावर और 253Nm का पिक टॉर्क जनरेट करेगा। मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी दिया जाएगा।

स्पोर्टी लुक दी जाएगी

एक्सटीरियर और इंटीरियर में छोटे-छोटे बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। इसको स्पोर्टी लुक दी जाएगी, एग्रेसिव स्टाइलिंग के साथ। इसका जो फ्रंट और रियर बंपर है, उसके डिजाइन में बदलाव किया गया है। नया कलर भी ऑफर किया जाएगा।