किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। टेस्ट क्रिकेट आपकी फिटनेस का कड़ा इम्तिहान लेता है। 5 दिन तक चलने वाला इस खेल में प्रतिदिन 3 सत्र होते हैं। इन सत्रों को खिलाड़ियों के आराम के लिए रखा गया है।

 

5 घंटे खेल के बीच में केवल आधा घंटा मिलता हैं खाने

टेस्ट के पहले 2 घंटे के बाद खिलाड़ियों को लंच ब्रेक मिलता है। इसके बाद खिलाडी फिर 2 घंटे खेलते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी चाय के लिए जाते हैं। इसके बाद फिर करीब ढाई घंटे का खेल होता है। इतनी देर तक मैदान में लगातार बने रहने के खिलाड़ियों के लिए सेहतमंद खाना बहुत जरूरी होता है।

 

Breakfast में कहते हैं ये सब कुछ

आपको बता दें कि ब्रेकफास्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। पूरे दिन तरोताज़ा और स्फूर्ति रखने के लिए खिलाड़ी सुबह दूध के साथ पास्ता और फल ले लेते हैं। इसके अलावा कुछ खिलाडी मीट, सलाद, जैम या पेंट बटर के सस्थ सैंडविच भी खाते हैं।

 

अब आता हैं लंच

पहले सत्र के बाद खिलाड़ी लंच पर जाते हैं। लंच में खिलाड़ियों को 3 से 5 व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें विभिन्न तरह की रोटियों के साथ हरी सब्जियां, भुने हुए आलू और दाल प्रमुख होते हैं। जो खिलाड़ी मांस खाना पसंद करते हैं, उनके लिए चिकन, लैम्ब और फिश भी होती है। इसके बाद खिलाड़ियों की पसंदीदा आइसक्रीम भी सर्व करी जाती है। इसमें विराट कोहली का नाम हमेशा दाल चावल के साथ आइसक्रीम से जोड़ा जाता हैं.

खिलाड़ी जो खाना खाते हैं, उसमें फैट कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। जो खिलाड़ी सत्र में बल्लेबाजी करते हैं, वह ज्यादातर फल या प्रोटीन खाते हैं। खिलाड़ियों को जो भी चीज़ परोसी जाती है, वह विशेषज्ञ शेफ ही बनाते हैं। कई खिलाड़ी अपना शेफ भी रखते हैं।

 

आज का Gulfhindi स्पेशल:  अगर घर में हैं HDFC या FEDERAL बैंक का कार्ड तो बच जाएगा 10 हज़ार तक ख़रीददारी में.

अगले दिन मिलता हैं स्पा, मालिश

ऐसा नहीं है कि दिन का खेल खत्म होने के बाद खिलाड़ी अपने खाने को लेकर लापरवाही बरतने लगते हैं। डिनर में भी खिलाड़ी एनर्जी प्रदान करने वाला खाना ही खाना खाते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अगले दिन के लिए स्पा, मालिश और जकुजी का प्रयोग भी करते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।