पूरी खबर एक नजर,

  • SpiceJet की फ्लाइट्स में काफी गड़बड़ी देखने को मिली
  • रैंसमवेयर अटैक के कारण बिगड़े थी स्थिति 

फ्लाइट्स में काफी गड़बड़ी देखने को मिली 

बुधवार की सुबह वाली SpiceJet की फ्लाइट्स में काफी गड़बड़ी देखने को मिली जिसके कारण यात्रियों को काफी पारेशानी का सामना करना पड़ा। SpiceJet ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि मंगलवार रात रैंसमवेयर अटैक ( एक तरह का साइबर अटैक) हुआ है जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

एयरलाइन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है

साइबर अटैक के कारण एयरलाइन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है हालांकि इस तरह के मामले कम ही देखने को मिलते हैं।

बता दें कि SpiceJet ने सुबह 8.30 बजे ट्वीट कर जानकारी दी थी कि साइबर अटैक के कारण उड़नों को प्रभावित होना पड़ा है। लेकिन अब एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है और अब फ्लाइट्स का ऑपरेशन सामान्य हो गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।