एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए अलर्ट, एक क्लिक से सारी जानकारी जा सकती है आरोपी के पास

Satyam Kumari21 September 20231 min read3 viewsIndia

एंड्रॉयड फोन का करते है इस्तेमाल तो रहें सावधान

बढ़ती तकनीक के साथ फ्रॉड की भी घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में अगर आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। साइबर क्राइम की मदद से भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में ‘ट्रांसपेरेंट ट्राइब’ पर CapraRAT मोबाइल रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) फैलाया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह काम एक पाकिस्तानी हैकर के द्वारा किया जा रहा है। इससे संबंधित एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

क्या मकसद है हैकर का?

बताया गया है कि इसका मकसद भारत की सैन्य और राजनयिक जानकारी हासिल कर भारत को नुकसान पहुंचाना है। CapraRAT की मदद से आरोपियों के पास आपके फोन का अधिकतर डाटा चला जाता है। इन ऐप्स की लिस्ट में com.Base.media.service, com.moves.media.tubes, com.videos.watches.share शामिल है।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे कि अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको लिंक भेजता है तो उसको क्लिक न करें। अजनबियों के साथ ज्यादा दोस्ती बढ़ाने या अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचें।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment