तेजी से फैल रही हैं खबरें

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही फ्रॉड खबरों से सावधान रहने की जरूरत है। मिली जानकारी के अनुसार फ्रॉड खबरों की मदद से लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। अगर आपके पास में नौकरी से जुड़ी कोई खबर सामने आती है तो उसे पर यकीन करने के बजाय उसकी सत्यता की जांच कर लेनी जरूरी है।

क्या लिखा है मैसेज में?

बताते चलें कि मैसेज में इस बात की जानकारी दी गई है कि कुछ भ्रामक प्रचार लोगों के बीच फैल रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि North Eastern Council की तरफ से प्लेसमेंट के लिए स्पॉन्सरशिप प्रदान किया जा रहा है। इसकी मदद से जापान में नौकरी के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा होटल इंडस्ट्री के लिए भी लोन प्रदान किया जाएगा। 

क्या है सच्चाई?

बताते चलें कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को झूठा पाया है। NEC के द्वारा किसी तरह के स्पॉन्सरशिप नहीं प्रदान की जा रही है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>