यात्रियों के लिए की गई टूर पैकेज की घोषणा

IRCTC की तरफ से यात्रियों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की गई है। अगर आप दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका साबित हो सकता है क्योंकि आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए नए टूर पैकेज की घोषणा की गई है। काफी कम कीमत में आपको नए स्थान पर घूमने का मौका मिलेगा।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 12 दिनों और 11 रातों का होगा। इस दौरान आपको DAKSHIN BHARAT YATRA BY BHARAT GAURAV TOURIST TRAIN (EZBG08) की मदद से दक्षिण भारत के खूबसूरत स्थानों पर घुमाया जाएगा। 22750 रुपए तक की कम कीमत पर आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

यात्रा के लिए आपको Economy क्लास के लिए

₹ 22,750/-, Standard क्लास के लिए ₹ 36,100/-

और Comfort क्लास के लिए ₹ 39,500/- का भुगतान करना होगा।

किन स्थानों पर घुमाया जाएगा?

Renigunta: Tirupati Balaji Temple

Kudalnagar: Meenakshi Aman temple

Rameshwaram: Ramnathswamy Temple

Kanyakumari: Kanyakumari temple, Vivekananda Rock

Trivandrum: Sri Padmanaswamy temple

Markapur: Mallikarjuna Jyotirling Temple