संयुक्त अरब अमीरात में Damac Properties प्राइवेट डेवलपर्स के द्वारा कई स्थानों के लिए विमान के संचालन की घोषणा की गई है। दरअसल इस कंपनी के द्वारा Damac Air नामक लक्जरी एयरलाइन लॉन्च किया जायेगा। इसकी मदद से यात्रियों को कोई अलग-अलग स्थान पर भ्रमण करने का मौका मिलेगा। वेबसाइट रजिस्ट्रेशन करने वाले यात्री को फ्री ट्रिप की भी सुविधा प्रदान की जा सकती है।

इन स्थानों के लिए दी जाएगी सेवा

इन एयरलाइन के द्वारा Seychelles, Maldives, Bali, Bora Bora, Fiji, और Hawaii के लिए Flight की सेवा दी जाएगी। यह स्थान हॉलिडे डेस्टिनेशन होंगे जिसमें यात्रियों को घूमने का मौका मिलेगा। यह Damac Air संयुक्त अरब अमीरात का पहला एयरलाइन होगा जो प्राईवेट डेवलपर के द्वारा बनाया जायेगा।

इसकी मदद से यात्रियों को अपने वेकेशन प्लान करने में मदद मिल सकेगी। यात्रियों को कम कीमत में बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान की जा सकेंगी। इस बात की भी जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति इसके वेबसाइट से रजिस्टर करता है तो उन्हें फ्री ट्रिप दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>