भारत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

शुक्रवार को भारत में इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है। फ्लाईट कलीकट से दम्माम (सऊदी) जा रही थी तभी फुल इमरजेंसी का एलान करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स 3 385 में इस आपात स्थिति का सामना करना पड़ा।

बताते चलें कि विमान 182 यात्रियों को लेकर दम्माम जा रही थी तभी विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद चारों तरफ खलबली मच गई। तुरंत एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लागू की गई और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट का हाइड्रॉलिक फेल

विमान में हाइड्रॉलिक फेल हो गया था जिसके बाद तुरंत तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई कारणों से विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।