आईआरसीटीसी की तरफ से टूर पैकेज 

IRCTC की तरफ से घूमने का विचार कर रहे लोगों के लिए किफायत में टूर पैकेज जारी किया गया है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। इस बार आईआरसीटीसी यात्रियों को दार्जीलिंग और गंगटोक घुमाने वाला है। Darjeeling Gangtok Trip With Toy Train नामक इस टूर पैकेज का लाभ उठाकर अपनी मुराद पूरी कर सकते हैं। प्रकृति से प्रेम रखने वाले लोगों के लिए यह जन्नत से कम न होगा।

कितने दिन का है पैकेज और कितना लगेगा खर्च?

यह पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। यह 25 फरवरी से दार्जिलिंग से शुरू होने वाला है। इसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जाएगा। यहां आप सुंदर, मनोहर और सांसे रोक देने वाले प्राकृतिक नजारों का आनंद ले पाएंगे। बुकिंग आप IRCTC की वेबसाइट से कर सकते हैं।

अगर टूर पैकेज की कीमतों की बात करें तो 2 लोगों के लिए प्रति यात्री 31,500 रुपए, 3 लोगों के लिए 23,660 रुपए, 4 लोगों के लिए प्रति यात्री 24,710 रुपए का भुगतान करना होगा। अगर आप बच्चों को भी साथ ले जाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8 हजार रुपए देने होंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>